सुविचार
Wednesday, March 13, 2013
इंसानियत
विचार
सास ससुर को माँ बाप न समझो
लेकिन
उन्हें इंसान जरुर समझो
कम से कम
इंसानियत तो जिन्दा रह पायेगी
Saturday, March 9, 2013
महाशिवरात्रि की शपथ
विचार
कल महा शिवरात्रि का पावन त्यौहार है
आइये इस त्यौहार पर शपथ लें
की शिव की तरह हर पुरुष सिर्फ अपनी पत्नी को ही चाहेगा
और हर पत्नी अपने पति की मन प्राण से इज्ज़त करेगी
इससे शायद कुछ तलाक कम हो जाएँ
Friday, March 8, 2013
महिला दिवस
विचार
महिला दिवस की शुभ कामनाये
लेकिन ये दिवस तभी कामयाब होगा जब हर पुरुष नारी इज्जत करेगा
चाहे वो उसकी पत्नी है ,माँ है ,बहन है या बेटी या फिर कोई अजनबी
नारी सिर्फ नारी है
उसका एक ही रिश्ता है की वो नारी है
जिसने नारी का सम्मान किया
वो ही सच्चे अर्थो में इंसान हैं
सिर्फ नारे लगाने से
महिला दिवस सफल नहीं है
महिलाओं के लिए सम्मान और श्रधा ही
सही महिला दिवस है
Thursday, January 10, 2013
स्वछंदता
विचार
जिंदगी एक संघर्ष है ये सब जानते हैं
और हमारा सब से पहला संघर्ष
अपने ही मन के साथ होता है
क्योकि
मन को नकारात्मक सोच बहुत भाती है
इसलिए पहले मन को काबू करो
न की उसे स्वछंद छोड़ दो
आज समाज की स्थिति का कारन
मन की स्वछंदता है
Wednesday, January 9, 2013
सफाई
विचार
तन साफ़ रखने के साथ मन को भी रोज़ साफ़ करे तो समाज की गंदगी साफ़ हो जाएगी
Monday, December 31, 2012
शुभ कामनाये
विचार
घर में मिली शिक्षा ही बच्चों के जीवन का आधार होती है
नए साल के स्वागत के साथ ये शपथ भी लें की
अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करेंगे
ताकि फिर कोई दामिनी असमय ही मौत के मूंह में न जाए
नए साल की हार्दिक शुभ कामनाये
Saturday, December 22, 2012
इज्ज़त
विचार
घर में अपनी माँ और बहनों की सब इज्ज़त करते हैं
लेकिन दुसरे की माँ और बहनों को भी इज्ज़त दे तो समाज से बहुत सी
बुराइयां कम हो जाएँगी
सब को इज्ज़त दे
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)