Saturday, March 9, 2013

महाशिवरात्रि की शपथ

विचार

कल महा शिवरात्रि का पावन त्यौहार है

आइये इस त्यौहार पर शपथ लें

की शिव की तरह हर पुरुष सिर्फ अपनी पत्नी को ही चाहेगा

और हर पत्नी अपने पति की मन प्राण से इज्ज़त करेगी

इससे शायद कुछ तलाक  कम हो जाएँ

Friday, March 8, 2013

महिला दिवस

विचार


महिला दिवस की शुभ कामनाये

लेकिन ये दिवस तभी कामयाब होगा जब हर पुरुष नारी इज्जत करेगा

चाहे वो उसकी पत्नी है ,माँ है ,बहन है या बेटी या फिर कोई अजनबी

नारी सिर्फ नारी है

उसका एक ही रिश्ता है की वो नारी है

जिसने  नारी का सम्मान किया

वो ही सच्चे अर्थो में इंसान हैं

सिर्फ नारे लगाने से

महिला दिवस सफल नहीं है

महिलाओं के लिए सम्मान और श्रधा ही

सही महिला दिवस है

Thursday, January 10, 2013

स्वछंदता

विचार

जिंदगी एक संघर्ष है ये सब जानते हैं

और हमारा सब से पहला संघर्ष

अपने ही मन के साथ होता है

क्योकि

मन को नकारात्मक सोच बहुत भाती है

इसलिए पहले मन को काबू करो

न की उसे स्वछंद छोड़ दो

आज समाज की स्थिति का कारन

मन की स्वछंदता है 

Wednesday, January 9, 2013

सफाई

विचार

तन साफ़ रखने के साथ मन को भी रोज़ साफ़ करे तो समाज की गंदगी साफ़ हो जाएगी

Monday, December 31, 2012

शुभ कामनाये

विचार


घर में मिली शिक्षा ही बच्चों के जीवन का आधार होती है

नए साल के स्वागत के साथ ये शपथ भी लें की

अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करेंगे

ताकि फिर कोई दामिनी असमय ही मौत के मूंह में न जाए

नए साल की हार्दिक शुभ कामनाये
 

Saturday, December 22, 2012

इज्ज़त

विचार

घर में अपनी माँ और बहनों की सब इज्ज़त करते हैं

लेकिन दुसरे की माँ और बहनों को भी इज्ज़त दे तो समाज से बहुत सी
बुराइयां कम हो जाएँगी

सब को इज्ज़त दे

 

Sunday, November 4, 2012

पैसा

विचार

आजकल की दुनिया पैसे के पीछे

अंधाधुंध दौड़ रही है

इस दौड़ में इंसानियत कदमो तले कुचली जा रही है

जीवन के लिए पैसा है

पैसे के लिए जीवन मत बनाइये