Saturday, November 23, 2013

बीता वक्त




  वक्त बीतते पता नहीं चलता 

           और

  माँ बाप की तस्वीर दीवार पर टंग जाती है

          उस वक्त

  अपनी गलतियों का अहसास होता है

         वक्त रहते

   संभल जाओ और उनकी कद्र कर लो

          क्योंकि

  बीता वक्त हाथ नहीं आता

Thursday, October 31, 2013

जवाब

विचार

जवाब देना बहुत आसान है

चुप रहना उतना ही कठिन

अगर हम कुछ देर चुप रह जाएँ

तो कितनी ही लड़ाइयों को टाल सकते हैं

लेकिन बेवजह चुप रहना

कई बार बहुत घातक हो जाता है खुद के लिए

इसलिए जवाब दे तो सोच समझ कर

परिस्थिति के अनुसार

बड़ों को हरगिज़ नहीं

 

Monday, September 30, 2013

नम्रता




    आपका झुका सर

    अभीमानी का भी सर झुका सकता है

    आपके दो जुड़े हाथ

   कितने रिश्तो की गांठे खोल सकते हैं

  आपका बंद मुँह

  कितनी ज़ुबाने बंद करा सकता है

  ज़रा सोच कर देखिये तो

Friday, September 27, 2013

सुविचार: मरहम बनो

सुविचार: मरहम बनो: विचार किसी को भी बुरा बोलते वक़्त सोचो अगर वोही शब्द आप के लिए कोई बोले तो आप पर क्या बीतेगी किसी के दिल को दुखाना बहुत आसन है ले...

मरहम बनो

विचार

किसी को भी बुरा बोलते वक़्त सोचो

अगर वोही शब्द आप के लिए कोई बोले तो आप पर क्या बीतेगी

किसी के दिल को दुखाना बहुत आसन है

लेकिन किसी के ज़ख़्म की मरहम बनना बहुत मुश्किल

इसलिए ज़ख़्म मत बनो किसी का

मरहम बनो ताकि सभी आप को याद करे

Thursday, September 12, 2013

किशोर अवस्था और मन पर काबू

   
            किशोर अवस्था बड़ी मनचली होती है

           लेकिन मन पर काबू ही आपको उंचाईयों की ओर ले जायेगा

           बड़ो के टोकने का बुरा न माने

          वो आपके भले के लिये टोकते है 

          और आपके जवाब न सिर्फ उन्हे आहत करते हैं 


           बल्कि आपको भी गलत मार्ग पर ले जाते है ं

   

Monday, August 12, 2013

पहले तोलो फिर बोलो

विचार

बड़ों का मान करना सीखो

आज के बच्चो

आप के पास किताब का ज्ञान होगा

बड़ों के पास अनुभव का ज्ञान है

आप के जवाब बड़ों को अन्दर तक तोड़ देते हैं

पहले तोलो फिर बोलो  चाहे न मानो

लेकिन उनका दिल दुखाने वाले शब्द ना बोलो

आज हैं कल नहीं होगे वो

फिर उनकी तस्वीर के आगे रोवोगे

इसलिए आज ही संभल जाओ

Thursday, May 30, 2013

जवाब देना


     

जवाब देना कितना आसान होता है और सहन करना कितना कठिन

और अगर आप के सामने कोई बड़ा है 

तो जवाब देना ही नही चाहिऐ

चाहे आपको पता हो की वो बिलकुल गलत हैं

आपकी चुप आपकी हार नही

बड़ो के प्रति सम्मान है आपकी चुप उन्हे अहसास दिला देगी

लेकिन आपका जवाब उन्हें तोड़ देगा

इसलिऐ

आपकी चुप आपको गलत साबित नही करती

बल्कि रिश्तों को तो टूटने से बचाती ही है

आपके संस्कार भी ज़ाहिर करती है


Wednesday, May 29, 2013

दुःख सुख

विचार

दुःख देना बहुत आसान है

और सुख देना बहुत मुश्किल

आसान काम तो सभी करते हैं

मुश्किल काम कर के देखो

कितना सुख खुद को मिलेगा

 

Wednesday, March 13, 2013

इंसानियत

विचार


सास ससुर को माँ बाप न समझो

लेकिन

उन्हें इंसान जरुर समझो

कम से कम

इंसानियत तो जिन्दा रह पायेगी

Saturday, March 9, 2013

महाशिवरात्रि की शपथ

विचार

कल महा शिवरात्रि का पावन त्यौहार है

आइये इस त्यौहार पर शपथ लें

की शिव की तरह हर पुरुष सिर्फ अपनी पत्नी को ही चाहेगा

और हर पत्नी अपने पति की मन प्राण से इज्ज़त करेगी

इससे शायद कुछ तलाक  कम हो जाएँ

Friday, March 8, 2013

महिला दिवस

विचार


महिला दिवस की शुभ कामनाये

लेकिन ये दिवस तभी कामयाब होगा जब हर पुरुष नारी इज्जत करेगा

चाहे वो उसकी पत्नी है ,माँ है ,बहन है या बेटी या फिर कोई अजनबी

नारी सिर्फ नारी है

उसका एक ही रिश्ता है की वो नारी है

जिसने  नारी का सम्मान किया

वो ही सच्चे अर्थो में इंसान हैं

सिर्फ नारे लगाने से

महिला दिवस सफल नहीं है

महिलाओं के लिए सम्मान और श्रधा ही

सही महिला दिवस है

Thursday, January 10, 2013

स्वछंदता

विचार

जिंदगी एक संघर्ष है ये सब जानते हैं

और हमारा सब से पहला संघर्ष

अपने ही मन के साथ होता है

क्योकि

मन को नकारात्मक सोच बहुत भाती है

इसलिए पहले मन को काबू करो

न की उसे स्वछंद छोड़ दो

आज समाज की स्थिति का कारन

मन की स्वछंदता है 

Wednesday, January 9, 2013

सफाई

विचार

तन साफ़ रखने के साथ मन को भी रोज़ साफ़ करे तो समाज की गंदगी साफ़ हो जाएगी