Thursday, August 30, 2012

रौशनी का दिया

विचार


जब चारों र अन्धकार हो तो

एक छोटा सा दिया भी

अँधेरे को दूर करने को काफी होता है

दुनिया में तो अँधेरा ही अन्धेरा हा है

रौशनी का दिया बनने की कोशिश करों

शायद कसी की दुनिया का अँधेरा दूर  हो सके 

Saturday, August 25, 2012

माफ़ी

विचार


माफ़ी मांगना आसान है

माफ करना बहुत मुश्किल है

माफ करने की कोशिश करो

खुद अपनी राहे आसान हो जाएँगी 

Thursday, August 23, 2012

उम्मीद

विचार

कई बार जिनसे हमें उम्मीद नहीं होती वहाँ से ऐसी  बात सुननी पड़ जाती   है

की दिल चूर चूर हो जाता है

इसलिए किसी से भी कोई उम्मीद न बांधो कभी

न दिल दुखेगा

न मन परेशान होगा 

Monday, August 20, 2012

सच

विचार

कोशिश करो की सच बोलो ,मुश्किल लगेगा लेकिन हिम्मत मत  हारो

पीछे मुड कर मत देखना क्योकि कोई साथ नहीं होगा

सच सदा अकेला ही रहा है

सच का साथ दुनिया में हिम्मतवाले ही देते हैं

जो कोई नहीं करता वो आप करो

सच बोलो और सच का साथ दो

बहुत सुकून मिलेगा

Sunday, August 19, 2012

शक

विचार

मन में शक का बीज

कभी न पनपने दे

इसे खाद और पानी की जरूरत नहीं होती

ये जोंक की तरह

जिंदगी की हर खुशी को पी जाता है 

Saturday, August 18, 2012

दोस्त के रंग

विचार

जो लोग बहुत जल्दी दिल में उतरते  हैं

दोस्ती के लिए

वो दिल से उतनी ही जल्दी उतर भी जाते हैं

अपना रंग दिखा कर

इसलये सोच समझ कर दोस्त बनाओ

दुनिया बहु रंगी है 

Friday, August 17, 2012

दोस्त

विचार

दोस्त कम हो

लेकिन

जितने भी हो

सच्चे अर्थो में हो

जो दुःख में साथ दे

हर परिस्थिति में

आप के साथ हो

जिसे दूसरों पर नहीं

बस अपनी दोस्ती पर भरोसा हो 

Sunday, August 12, 2012

याद रखना

विचार

याद रखना
ज्ञान को आप से कोई नहीं छीन  सकता

दौलत का लोभ कुछ भी करवा सकता है

अपना विश्वास कभी मत खोना

ये सब को वापस ला सकता है 

Thursday, August 9, 2012

सच्चाई के सबूत

विचार

कोई आप को नहीं समझना चाहता

तो आप उसे कितने भी तर्क दे

या सच्चाई के सबूत

कोई फायदा नहीं होगा

अच्छा  होगा उसे खुद समझने का समय दे

समय सब समझा देता है सभी को  

Wednesday, August 8, 2012

कृष्णा का संदेस

विचार

कृष्ण का संदेस
कर्म करो फल की चिंता मत करो
कर्म कभी निष्फल नहीं होता
अन्याय को सहना पाप है
करने वाला चाहे कोई अजीज ही क्यों न हो

आज उनके संदेस को भूल कर बस जय जय कार रह गयी है
सुकर्म कोई करना नहीं चाहता
फल भी हाथो हाथ चाहिए सब को
आज धर्म एक दिखावा बन कर रह गया है

जो सचे अर्थो में इस दिन को मानना चाहते हैं
तो
कृष्ण के बताये मार्ग पर चलिए
वोही आपकी सच्ची पूजा होगी उनके प्रति 

Monday, August 6, 2012

नरसंहार

विचार

धर्म के नाम पर संहार करना

अमान्विये कृत्य है

क्या हम प्यार से नहीं रह सकते

भगवान तो एक है

बस रास्ते अलग अलग बना दिए हैं

इंसानों ने

क्या इस नरसंहार से भगवान खुश होगा

भगवान को किसी भी धर्म में मानो

संदेस एक ही है

प्यार करो एक दूसरे से 

Friday, August 3, 2012

सच्चा मित्र

विचार

जाओ आप की आँखों की भाषा समझे

जो आप की हंसी में छुपा आप का दर्द समझे

जो आप की खामोशी की जुबां समझे

जो आप को आप की गलतिय समझाए

वोही आप का सच्चा मित्र है

ऐसे मित्र को कभी खोने मत देना


Thursday, August 2, 2012

सहारा

विचार

कसी का सहारा न बन सको

कोई बात नहीं

सब की मजबूरियां होती हैं

लेकिन उसे आश्वासन तो दे सकते हो

की तुम उसे साथ हो

आप के शब्द ही किसी की उमीदों को जोड़ देंगे