Monday, December 31, 2012

शुभ कामनाये

विचार


घर में मिली शिक्षा ही बच्चों के जीवन का आधार होती है

नए साल के स्वागत के साथ ये शपथ भी लें की

अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करेंगे

ताकि फिर कोई दामिनी असमय ही मौत के मूंह में न जाए

नए साल की हार्दिक शुभ कामनाये
 

Saturday, December 22, 2012

इज्ज़त

विचार

घर में अपनी माँ और बहनों की सब इज्ज़त करते हैं

लेकिन दुसरे की माँ और बहनों को भी इज्ज़त दे तो समाज से बहुत सी
बुराइयां कम हो जाएँगी

सब को इज्ज़त दे

 

Sunday, November 4, 2012

पैसा

विचार

आजकल की दुनिया पैसे के पीछे

अंधाधुंध दौड़ रही है

इस दौड़ में इंसानियत कदमो तले कुचली जा रही है

जीवन के लिए पैसा है

पैसे के लिए जीवन मत बनाइये  


Tuesday, October 30, 2012

पहले तोलो

विचार

पहले तोलो फिर बोलो

आजकल इस कहावत को सभी भूल गए हैं

जिसके कारन इतने मनमुटाव

इतने भेद भाव

इतने झगड़े हो रहे हैं ..

कुछ भी बोलने से पहले

सोचो

जिसे आप बोल रहे हो

उसकी जगह आप होते

तो आप के दिल पर क्या गुज़रती

बस ये एहसास जो ख़तम हो रहा है

मानवता का

उस फिर से जिन्दा करो

प्यार जिन्दा हो जायेगा 

Monday, October 8, 2012

कर्म

विचार


कर्म करो फल भगवान् पर छोड़ दो

कभी अछे कर्म का फल बुरा नहीं मिलता


Sunday, October 7, 2012

मन पर काबू

विचार

ख़ुशी और दुःख

अपने मन से जुड़ा होता है

जैसे

मोर नाचते हुए भी रोता है

और

हंस मरते हुए भी गाता है

मन पर काबू होना आवशयक है 

Friday, October 5, 2012

सत्य

विचार


सत्य बोलते वक़्त किसी के साथ की उम्मीद मत रखो 

Saturday, September 15, 2012

प्यार और मिठास

विचार

जो कड़वा बोले उसे धयान से सुनो

उसकी कई बातो से आप को अपनी गलतियों का पता चलेगा

जो बहुत मीठा बोले उसकी बातो को समझो

की क्या कारन है इतनी मिठास का

प्यार और मिठास में अंतर समझो 

Friday, September 14, 2012

निर्णय

विचार

किसी की बातो में आ कर कोई निर्णय कभी न लें

पहले ठन्डे दिमाग से खुद विचारे

फिर कोई निर्णय लें 

Sunday, September 2, 2012

सांचा

विचार

खुद को कच्ची मिटटी सा न बनाओ
जिसका मन चाहे वो आप को अपने सांचे में ढाल ले
अपना रूप स्वयम बनाओ
ताकि दुनिया आपके सांचे में ढलना चाहे 

Thursday, August 30, 2012

रौशनी का दिया

विचार


जब चारों र अन्धकार हो तो

एक छोटा सा दिया भी

अँधेरे को दूर करने को काफी होता है

दुनिया में तो अँधेरा ही अन्धेरा हा है

रौशनी का दिया बनने की कोशिश करों

शायद कसी की दुनिया का अँधेरा दूर  हो सके 

Saturday, August 25, 2012

माफ़ी

विचार


माफ़ी मांगना आसान है

माफ करना बहुत मुश्किल है

माफ करने की कोशिश करो

खुद अपनी राहे आसान हो जाएँगी 

Thursday, August 23, 2012

उम्मीद

विचार

कई बार जिनसे हमें उम्मीद नहीं होती वहाँ से ऐसी  बात सुननी पड़ जाती   है

की दिल चूर चूर हो जाता है

इसलिए किसी से भी कोई उम्मीद न बांधो कभी

न दिल दुखेगा

न मन परेशान होगा 

Monday, August 20, 2012

सच

विचार

कोशिश करो की सच बोलो ,मुश्किल लगेगा लेकिन हिम्मत मत  हारो

पीछे मुड कर मत देखना क्योकि कोई साथ नहीं होगा

सच सदा अकेला ही रहा है

सच का साथ दुनिया में हिम्मतवाले ही देते हैं

जो कोई नहीं करता वो आप करो

सच बोलो और सच का साथ दो

बहुत सुकून मिलेगा

Sunday, August 19, 2012

शक

विचार

मन में शक का बीज

कभी न पनपने दे

इसे खाद और पानी की जरूरत नहीं होती

ये जोंक की तरह

जिंदगी की हर खुशी को पी जाता है 

Saturday, August 18, 2012

दोस्त के रंग

विचार

जो लोग बहुत जल्दी दिल में उतरते  हैं

दोस्ती के लिए

वो दिल से उतनी ही जल्दी उतर भी जाते हैं

अपना रंग दिखा कर

इसलये सोच समझ कर दोस्त बनाओ

दुनिया बहु रंगी है 

Friday, August 17, 2012

दोस्त

विचार

दोस्त कम हो

लेकिन

जितने भी हो

सच्चे अर्थो में हो

जो दुःख में साथ दे

हर परिस्थिति में

आप के साथ हो

जिसे दूसरों पर नहीं

बस अपनी दोस्ती पर भरोसा हो 

Sunday, August 12, 2012

याद रखना

विचार

याद रखना
ज्ञान को आप से कोई नहीं छीन  सकता

दौलत का लोभ कुछ भी करवा सकता है

अपना विश्वास कभी मत खोना

ये सब को वापस ला सकता है 

Thursday, August 9, 2012

सच्चाई के सबूत

विचार

कोई आप को नहीं समझना चाहता

तो आप उसे कितने भी तर्क दे

या सच्चाई के सबूत

कोई फायदा नहीं होगा

अच्छा  होगा उसे खुद समझने का समय दे

समय सब समझा देता है सभी को  

Wednesday, August 8, 2012

कृष्णा का संदेस

विचार

कृष्ण का संदेस
कर्म करो फल की चिंता मत करो
कर्म कभी निष्फल नहीं होता
अन्याय को सहना पाप है
करने वाला चाहे कोई अजीज ही क्यों न हो

आज उनके संदेस को भूल कर बस जय जय कार रह गयी है
सुकर्म कोई करना नहीं चाहता
फल भी हाथो हाथ चाहिए सब को
आज धर्म एक दिखावा बन कर रह गया है

जो सचे अर्थो में इस दिन को मानना चाहते हैं
तो
कृष्ण के बताये मार्ग पर चलिए
वोही आपकी सच्ची पूजा होगी उनके प्रति 

Monday, August 6, 2012

नरसंहार

विचार

धर्म के नाम पर संहार करना

अमान्विये कृत्य है

क्या हम प्यार से नहीं रह सकते

भगवान तो एक है

बस रास्ते अलग अलग बना दिए हैं

इंसानों ने

क्या इस नरसंहार से भगवान खुश होगा

भगवान को किसी भी धर्म में मानो

संदेस एक ही है

प्यार करो एक दूसरे से 

Friday, August 3, 2012

सच्चा मित्र

विचार

जाओ आप की आँखों की भाषा समझे

जो आप की हंसी में छुपा आप का दर्द समझे

जो आप की खामोशी की जुबां समझे

जो आप को आप की गलतिय समझाए

वोही आप का सच्चा मित्र है

ऐसे मित्र को कभी खोने मत देना


Thursday, August 2, 2012

सहारा

विचार

कसी का सहारा न बन सको

कोई बात नहीं

सब की मजबूरियां होती हैं

लेकिन उसे आश्वासन तो दे सकते हो

की तुम उसे साथ हो

आप के शब्द ही किसी की उमीदों को जोड़ देंगे 

Tuesday, July 31, 2012

खामोशी

विचार

अगर आपकी खामोशी को कोई

आप की बेवकूफी समझता है

तो उसे समझने दो

आप को तो पता होगा

आप अंदर से कितने समझदार हो गये हैं 

Monday, July 30, 2012

अच्छा इंसान

विचार

आप की बुराई  करने वालो को धयान से सुनिए

आप को अपनी गलतियाँ  पता चलेंगी

तभी आप खुद को एक अच्छा इंसान बना सकते हैं

तारीफ करनेवाले आपको कभी सुधरने का रास्ता नहीं दिखा सकते

इसलिए मीठी और कड़वी बातो में फरक करना आना चाहिए

वरना सभी आप को बेवकूफ बना कर चलते बनेगे

सच्ची तारीफ को समझनेवाला दिमाग भी जागृत रखिये

बस आप को अंतर समझ आना जरुरी है




दिल मत तोडो

विचार

किसी को कुछ कहने से पहले

सौ बार सोचो

अगर उसकी जगह आप होते तो

आप को ये बात कैसी लगती

सब का मन एक सा कोमल होता है

किसी का दिल मत तोडो कभी


Sunday, July 29, 2012

दिल न दुखाओ

विचार 

कभी किसी का दिल न दुखाओ

दिल में तो भगवान रहते हैं

अनजाने में आप भगवान को दुःख दे देते हो


Friday, July 27, 2012

उम्मीद

विचार

जिंदगी में सब कुछ खो जाये

कभी तो निराश मत होना

एक चीज़ तब भी आप के पास होगी

उम्मीद

बस इसे मत खोने देना कभी

उम्मीद साथ है अगर आप के

तो आप फिर से सब प् सकते हैं 

शराफत

विचार

अमीर होने से

इज्ज़त बढती नहीं

गरीब होना

कोई शर्मिंदगी की बात नहीं

शराफत हो गर साथ

तो आप हीरा हैं

पत्थरों की ज़माने में कमी नहीं


Thursday, July 26, 2012

ख्वाहिशे

विचार

लोगो भटकते हैं

जिंदगी भर

मंजिल की तलाश में

ख्वाहिशे खत्म  कर दो

मंजिल मिल जायेगी  

अच्छे बनो

विचार

जिंदगी में कौन अच्छा है

कौन बुरा है

ये सोचने में वक्त नहीं गँवाओ

खुद अच्छे बनो

शायद किसी की तलाश पूरी हो

आप से मिल कर 

अहंकार

विचार

मनुष्य  जितना छोट होता है

उसका अहंकार

उतना बड़ा होता है

खुद बड़े बनो

अहंकार को बड़ा मत बनने दो